भारतीय सीनियर राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की 4 महिला हॉकी खिलाड़ी शामिल

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
25 अक्टूबर से 26 नवंबर तक साईं सेंटर बेंगलुरु में भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के लिए हॉकी इंडिया द्वारा राष्ट्रीय कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ी का चयन किया गया है। जिसमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल है। निक्की, सलीमा और संगीता पूर्व से ही सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्य हैं। वही ब्यूटी डुंगडुंग जो जूनियर इंडिया महिला हॉकी टीम के सदस्य थी। उसे भी इस बार सीनियर महिला इंडिया टीम में चयनित किया गया है।



निक्की प्रधान खूंटी जिले की रहने वाली है। वहीं सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा की है। झारखंड के 4 महिला हॉकी खिलाड़ियों का एक साथ सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयनित होने पर खेल प्रेमियों और खेल प्रशासकों ने खुशी व्यक्त की है।