युवा कबड्डी सीरीज मानसून एडिशन का दंगल जारी- देखें एलिमिनेटर मुकाबले का परिणाम

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
युवा कबड्डी सीरीज, मानसून एडिशन
में एलिमिनेटर मुकाबला चल रहा है। जिसमें हरियाणा के मुरथल मैगनेट्स ने काज़ीरंगा रहिनोस को हराकर सेमि फाइनल्स में किया प्रवेश।
देखें परिणाम
33वां दिन
मैच नंबर – 121
काज़ीरंगा रहिनोस बनाम मुरथल मैगनेट्स सम्मिट राउंड के तीसरे दिन हुए पहले एलिमिनेटर मुक़ाबले में हरियाणा के मुरथल मैगनेट्स ने काज़ीरंगा रहिनोस को हराकर सेमि फाइनल्स में किया प्रवेश।
फाइनल स्कोर: मुरथल मैगनेट्स – 42 काज़ीरंगा रहिनोस – 29
बेस्ट रेडर – मनदीप कुमार (मुरथल मैग्नेट्स) 12 अंको के साथ बेस्ट डिफेंडर – राहुल खटकर (मुरथल मैग्नेट्स) 05 अंको के साथ
कबड्डी का कमाल – अमनदीप काजल (मुरथल मैग्नेट्स) तीनों खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
मैच नंबर – 122
मुरथल मैग्नेट्स बनाम अरावल्ली एरोज (सेमि-फाइनल) सम्मिट राउंड के तीसरे दिन हुआ युवा कबड्डी सीरीज के मानसून सत्र का सेमि-फाइनल मुक़ाबला हरियाणा के मुरथल मैग्नेट्स और राजस्थान के अरावल्ली एरोज के बीच खेला गया। अरावल्ली एरोज के लाजवाब फॉर्म के आगे पिछले सीजन की विजेता रही मुरथल मैग्नेट्स पड़ी फीकी। इस बेहद करीबी मुकाबले में अरावल्ली एरोज ने मुरथल मैग्नेट्स को हराकर फाइनल में किया प्रवेश। मुरथल मैग्नेट्स को होना पड़ेगा तीसरे स्थान से संतुष्ट।
फाइनल स्कोर: अरावल्ली एरोज – 39 मुरथल मैग्नेट्स – 33
बेस्ट रेडर – आकाश देशवाल (मुरथल मैग्नेट्स) 13 अंको के साथ बेस्ट डिफेंडर – लोकेश घोसल्या (अरावल्ली एरोज) 06 अंको के साथ कबड्डी का कमाल – राजेंद्र भाकर (अरावल्ली एरोज) तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।