खेलो सिल्ली अभियान – सभी पंचायतों में होंगे 1-1 खेल मैदान, खेल प्रभारियों की ट्रेनिंग बुधवार से शुरू

खेलो सिल्ली अभियान - सभी पंचायतों में होंगे 1-1 खेल मैदान, खेल प्रभारियों की ट्रेनिंग बुधवार से शुरू
रांची

टीम sportsjharkhand.com

सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सभी 48 पंचायत में एक-एक खेल मैदान तैयार होगा। इसे लेकर रोडमैप तैयार कर लिया गया है। उन मैदानों में तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी। बाकायदा इसके लिए 1-1 पंचायत से 2-2 खेल प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। इन्हीं खेल प्रभारियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से और बेसिक जानकारी देने के लिए 19 अक्टूबर (बुधवार) को सिल्ली पॉलिटेक्निक सेमिनार हॉल में खेलो सिल्ली ग्रासरूट स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें इस आयोजन के मेंटर सुदेश कुमार महतो और कई खेल विशेषज्ञ शामिल होंगे।

 

पांच खेलों को किया गया है चयन

जानकारी के मुताबिक पहले चरण में पांच खेलों को चयनित किया गया है। जिसमें वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक शामिल है। इन खेलों की ट्रेनिंग उसी मैदान से मिलेगी। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों को इन खेलों से जुड़े तमाम प्रशिक्षण के गुर सिखाए जाएंगे। निगरानी के लिए सभी पंचायतों से 2-2 खेल प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। उन खेल प्रभारियों को 19 अक्टूबर को विशेष प्रशिक्षण शिविर के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

प्रशिक्षक

वॉलीबॉल- शेखर बोस

एथलेटिक्स- राजीव रंजन सिंह, राष्ट्रीय कोच

कबड्डी- हरीश कुमार, राष्ट्रीय कोच

खो-खो भवानी महतो, नेशनल कोच

फुटबॉल के लिए सुशील कुमार वर्मा
खेल प्रभारियों को प्रशिक्षण देंगे जो कि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच है।

आर्चरी को भी स्कूल लेवल पर बढ़ावा देने को लेकर एक योजना तैयार किया गया है।