वर्ल्ड स्ट्रेंथलिप्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय दल में शामिल झारखंड के खिलाड़ी हिमा तिर्की का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वर्ल्ड स्ट्रेंथलिप्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय दल में शामिल झारखंड के खिलाड़ी हिमा तिर्की का वर्ल्ड रिकॉर्ड
रांची
टीम  sportsjharkhand.com

बिश्केक किर्गीजिस्तान में 5 सितंबर से 10 सितंबर तक आयोजित नवीं वर्ल्ड स्ट्रेंथलिप्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के चौथे दिन झारखंड के हिमा तिर्की ने नया विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया है।

भारतीय टीम में शामिल झारखंड के स्ट्रेंथलिप्टिंग खिलाड़ी हिमा तिर्की चैंपियनशिप के चौथे दिन विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया है। चौथे दिन के खेल में अशोक कुमार गुप्ता ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। प्रतिमा हेंब्रम को एक और रजत पदक मिला है। हिमा तिर्की ने 415 किलोग्राम, प्रतिमा हेंब्रम ने 400 किलोग्राम और अशोक कुमार गुप्ता ने 490 किलोग्राम भार उठाकर पदक हासिल किया है। प्रतिमा हेंब्रम ने पदक हासिल किया है।