झारखंड जूनियर बालिका चाॅकबाल टीम क्वार्टर फ़ाइनल में

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जुनियर राष्ट्रीय चाॅकबाल प्रतियोगिता का ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड में 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2022 तक आयोजित हो रही हैं। जिसमे झारखंड जुनियर बालिका टीम ने अपने पूल मैच में मध्य प्रदेश को 10-06, आंध्र प्रदेश को 08-05 और राजस्थान को 13-09 से पराजित कर क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई है।
पूल ए में कुल 5 टीमें झारखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और राजस्थान की टीम थी। जिसमें झारखंड बालिका टीम पूल रनर रही और क्वार्टर फ़ाइनल में झारखंड का मुकाबला महाराष्ट्र से होगी। इस राष्ट्रीय चाॅकबाल प्रतियोगता में पूरा भारत वर्ष से 19 राज्यों की टीम लगभग 750 बालक बालिका खिलाड़ी और पदाधिकारी भाग ले रही हैं।
क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाने वाली झारखण्ड की टीम
राखी कुमारी (कप्तान), पूनम कुमारी, गांगी टोपनो, सुगंधा सुरीन, निशी मांझी, बसंती कुमारी, निर्मला कुमारी, बिना कुमारी, अर्चना कुमारी, सभी खुटी से आयुषी उरांव, दिशा उरांव, कृति रानी भगत, रांची से बबिता कुमारी, काजल कुमारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बूरमु रांची से, कोच शिव कुमार महतो, मेनेजर बज्योति तिरु शामिल हैं। यह जानकारी झारखंड राज्य चाॅकबाल संघ के महासचिव ब्रजेश गुप्ता ने दी।