खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीते 3 स्वर्ण सहित 13 पदक

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
चेन्नई में आयोजित 19वीं ऑल इंडिया मवाते का शीतो रियु कराटे प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन किया है।
3 स्वर्ण सहित 13 पदक जीतकर राज्य का परचम लहराया। राज्य का खाता 7 वर्षीय एलिसन रूपल खाखा ने अपने दोनों स्पर्धाओं काता एवं कुमिते में स्वर्ण पदक जीतकर खोला। राज्य टीम में शामिल आठ खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने स्पर्धाओं में पदक जीते।
इमा के तकनीकी निदेशक रेंशि सुनील किस्पोट्टा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित किया है। जल्द ही इन्हें सम्मानित किया जाएगा।
पदक जीतने वाले खिलाड़ी
ऐलिसन रूपाल खाखा काता में स्वर्ण पदक कूमिते में स्वर्ण पदक
कुमार अरिंदम काता में कांस्य पदक कूमिते में स्वर्ण पदक
राकेश तिर्की काता में रजत पदक कूमिते में कांस्य पदक
विक्की सिंह काता में रजत पदक कूमिते में कांस्य पदक
सुहानी कुमारी काता में रजत पदक कूमिते में कांस्य पदक
उमा शंकर गुप्ता काता में रजत पदक
त्रिविक्रम रॉय काता में कांस्य पदक
अंजली कुमारी काता में कांस्य पदक