वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल 1 कोर्स का किया गया उद्घघाटन, 24 प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
वर्ल्ड एथलेटिक्स के दिशा निर्देश के तहत एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वधान 15 से 26 अक्टूबर तक रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में IAAFCECS लेवल वन कोर्स का उद्घाटन भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखण्ड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ने किया है।
इसमे वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा भेजे गए लेक्चरर जय प्रकाश बुकर और सुमा के साथ साथ कोर्स में भाग ले रहे है। झारखंड समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के 24 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया है। यह प्रतिभागी 15 से 24 अक्टूबर तक एथलेटिक्स के विभिन्न गुर सीखेंगे। लिखित परीक्षा के बाद लेवल 1 प्रशिक्षक बन सकेंगे।