गोल्डी मिश्रा की नजरें अब 2028 ओलंपिक पर

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
36वें राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी में झारखंड के लिए एकमात्र गोल्ड हासिल करने वाला गोल्डी मिश्रा मूलभूत संसाधनों के अभाव के बावजूद एक मुकाम हासिल किया है। तस्वीर में टारगेट का अवशेष दिख रहा जिसने गोल्डी को गोल्ड मेडलिस्ट बनाया। डे बोर्डिंग सेंटर, चंदनकियारी में अभ्यास के बाद अपने घर के ठीक पीछे पड़ी खाली जमीन पर सामान्य लकड़ी से टारगेट का स्वरूप बनाकर दिनभर अभ्यास करता था। तब जाकर राष्ट्रीय खेल गुजरात में आयोजित स्वर्ण पदक के लक्ष्य को उसने हासिल किया।

गोल्डी का अगला लक्ष्य ओलंपिक 2028 में पदक
बोकारो जिला तीरंदाजी संघ की ओर से रविवार को गोल्डी का सम्मान किया गया। गोल्डी की दादी ने बताया कि गोल्डी की उपलब्धि से पूरा घर उत्साहित है।अब गोल्डी ने ओलंपिक में पदक जीतने का लक्ष्य रखा है। पूरे परिवार की इच्छा है कि गोल्डी देश के लिए ओलंपिक जीते और तिरंगा लहराए। बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार व संयुक्त सचिव ने आज गोल्डी से मिल उनका सम्मान किया।