रांची कबड्डी एसोसिएशन का हुआ विस्तार, गोल्ड कप टूर्नामेंट पर भी लिया गया निर्णय

रांची कबड्डी एसोसिएशन का हुआ विस्तार, गोल्ड कप टूर्नामेंट पर भी लिया गया निर्णय
रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची कबड्डी एसोसिएशन की एक बैठक रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुई।

इस बैठक में रांची कबड्डी एसोसिएशन का विस्तार किया गया है। जिसमें रांची कबड्डी एसोसिएशन के सभी सदस्यों की सहमति से समाजसेवी और सेक्रेट मिशन हाई स्कूल के डायरेक्टर सुरेश्वरी महतो को रांची कबड्डी एसोसिएशन का वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर रांची कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण कुमार सिंह ने कमिटी में उनका स्वागत किया। बता दें कि दिसंबर माह में पुरुष और महिला गोल्ड कप प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के CEO गोपाल ठाकुर, संरक्षक के रूप में उपस्थित हुए।