SR रूंगटा B डिविजन क्रिकेट लीग का रविवार को होगा आगाज

SR रूंगटा B डिविजन क्रिकेट लीग का रविवार को होगा आगाज
रांची

टीम sportsjharkhand.com

चाईबासा एसआर रूंगटा बी-डिविजन लीग कल (रविवार) से पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा प्रायोजित है।

29वीं एसआर रूंगटा जिला क्रिकेट लीग, 2022-23 के बी-डिविजन के मुकाबले कल से स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान में शुरू होगा।

रविवार को खेले जाने वाले पहले मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब, बड़ा जामदा का मुकाबला राइवल क्रिकेट क्लव गुवा से होगा।