झारखंड जूनियर वॉलीबॉल टीम का चयन ट्रायल 5 व 6 नवंबर को जमशेदपुर में

झारखंड जूनियर वॉलीबॉल टीम का चयन ट्रायल 5 व 6 नवंबर को जमशेदपुर में
रांची

टीम sportsjharkhand.com

14 नवंबर से 19 नवंबर 2022 तक जम्मू में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम का गठन किया जा रहा है।

टीम के गठन के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल संघ (जमशेदपुर) के तत्वाधान में 5 नवंबर को बालिका वर्ग के लिए और 6 नवंबर को बालक वर्ग के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।

इस चयन ट्रायल में प्रत्येक जिला से लिबेरो सहित अधिकतम कुल छ: खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। लिबेरो नहीं होने की स्थिति में एक जिला से अधिकतम 5 खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग लेंगे।