आशा किरण बारला के घर पर लगाया गया टीवी, परिजन देख सकेंगे मैच

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
एशियन एथलेटिक्स संघ द्वारा 13 से 16 अक्टूबर तक कुवैत में आयोजित फोर्थ एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड गुमला की आशा किरण बारला 800 मीटर का फाइनल दौड़ेगी। कुवैत के समयानुसार शाम 7:00 बजे से और भारतीय समयानुसार 9:45 में यह मैच शुरू होगा।
कुवैत में है फाइनल
जिसमें आशा का मुख्य मुकाबला इंडोनेशिया, इराक, श्रीलंका, सीरिया के एथलीटों से होगा।
आशा किरण बारला के परिजन घर पर टीवी में उनका मैच देख सकें। इसे लेकर गुमला खेल पदाधिकारी ने टीवी इन्वर्टर और डिश इंस्टॉल करवा दिया है। बताते चलें इन दिनों कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्लेयर के घर जिला प्रशासन और खेल निदेशालय की ओर से टीवी मुहैया करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में आशा किरण बारला के घर में भी टीवी लगा दिया गया है।