आशा किरण बारला फोर्थ यूथ एशियन एथलेटिक्स में लेंगी हिस्सा

आशा किरण बारला फोर्थ यूथ एशियन एथलेटिक्स में लेंगी हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

एशियन एथलेटिक्स संघ द्वारा 13 से 16 अक्टूबर तक कुवैत में आयोजित फोर्थ एशियन यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड (गुमला) की आशा किरण बारला 800 मीटर का फ़ाइनल दौड़ेंगी। जिसमें आशा का मुख्य मुकाबला इंडोनेशिया, इराक, श्रीलंका, सीरिया के एथलीटों से होगा। आंकड़े के लिहाज से झारखंड की आशा किरण बारला का 800 मी० में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2:06.78 सेकेंड का रहा है। जबकि यूथ एशिया एथलेटिक्स 800 मी० बालिका वर्ग का रिकार्ड 2:09.03 सेकेंड का है।

आशा किरण बारला बोकारो स्थित भाटिया अकादमी में आशू भाटिया से प्रशिक्षण ले रही है।