कुंभकरणी नींद से जागा JSSPS, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के कुछ जगहों पर रिपेयरिंग का काम शुरू

कुंभकरणी नींद से जागा JSSPS, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के कुछ जगहों पर रिपेयरिंग का काम शुरू
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

1 महीना 10 दिन बाद खेल गांव के मेंटेनेंस को लेकर JSSPS कुंभकरनणी नींद से जागा है। दरअसल sportsjharkhand.com ने ‘कहीं खंडहर ना बन जाएं ये धरोहर सीरीज” के तहत मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की दुर्दशा की ओर ध्यान दिलाया था। शुरुआत हमने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मुख्य गेट से ही की थी। ठीक 1 महीने 10 दिन पहले इस मुख्य स्टेडियम की स्वागत साइन बोर्ड की हालत कुछ इस तरह था।

हालांकि अब इसकी स्थिति बदल गई है और साइन बोर्ड भी सुधारा जा चुका है। स्टेडियम के बाहर निकलते वक्त जो साइन बोर्ड था वह भी जर्जर हालत में ही था। जिसमें THANKYOU की जगह “AN YO” ही लटका हुआ था। इसे भी सुधारा गया है।

कॉम्प्लेक्स की अंदर की हालत सुधारने में अभी और समय लगेगा। लेकिन स्वागत साइन बोर्ड से रिपेयरिंग की शुरुआत हुई है और आशा है आने वाले समय में धीरे धीरे ही सही लेकिन मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्टेडियमों की सूरत भी बदलेगी।