आशा किरण बारला लेंगी यूथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा, कुवैत के लिए रवाना

आशा किरण बारला लेंगी यूथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा, कुवैत के लिए रवाना
रांची

टीम sportsjharkhand.com

आशू भाटिया के अधीन प्रशिक्षणरत गुमला की आशा किरण बारला ने यूथ नेशनल एथेलेटिक्स फ़ाइनल में 2:08.45 सेकेंड के यूथ नेशनल एथलेटिक्स का नया मीट रिकार्ड बनाते हुए 800 मीटर बालिका वर्ग का स्वर्ण पदक जीता है। इसी के आधार पर 13 से 16 अक्टूबर तक 4th एशियन यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, कुवैत के लिए क्वालीफाई किया गया है। भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा 17 से 19 सितंबर तक टीटी नगर भोपाल में 17वीं राष्ट्रीय यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। इस में आशा का प्रदर्शन बेहतर रहा था। आशा भाटिया अकादमी बोकारो की प्रशिक्षु है।  पिछले दिनों काली, कोलांबिया में आयोजित विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में आशा का सेमीफाइनल तक का सफर रहा था।

 

बता दें बंगलोर में संपन्न भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर के बाद आज आशा किरण बारला नई दिल्ली से कुवैत के लिए रवाना हुईं।