36वां राष्ट्रीय खेल : हॉकी में झारखंड की झोली खाली, कांस्य पदक के मुकाबले में मध्य प्रदेश ने झारखण्ड को 5-2 से हराया

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
गुजरात में खेले जा रहे, राष्ट्रीय खेलों में महिला हॉकी के कांस्य पदक मुकाबले में मध्यप्रदेश ने झारखंड को 5-2 से हरया। इस हार के साथ ही हॉकी में झारखंड के पदक जीतने के उम्मीदों पर पानी फिर गया। पिछले 11 वर्षों में यह पहला मौका है, जब झारखंड की महिला हॉकी टीम राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक नहीं जीत पाई। हॉकी टीम पहले ही पदक की दौड़ से बाहर हो चुकी है। क्वार्टर फाइनल में 3-1 से महाराष्ट्र से हॉकी पुरुष टीम को हार का सामना करना पड़ा था।