JSCA में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ODI: 7 विकेट से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया मात, लोकल ब्वॉय ईशान किशन की होम ग्राउंड में शानदार पारी

JSCA में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ODI: 7 विकेट से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया मात, लोकल ब्वॉय ईशान किशन की होम ग्राउंड में शानदार पारी
रांची

टीम sportsjharkhand.com

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से पराजित किया है।

इस मैच में अपने होम ग्राउंड पर पहली बार इंटरनेशनल मैच खेलते हुए ईशान किशन ने शानदार पारी खेली है। उन्होंने सात छक्कों की मदद से 93 रन अपने खाते में जोड़े हैं। ईशान छक्का लगाने के प्रयास में ही कैच आउट हुए और शतक से चूक गए। हालांकि उनकी यह पारी यादगार रही। ईशान किशन ने 84 बॉल में 93 रन बनाए। 7 छक्कों के साथ-साथ इसमें 4 चौके भी शामिल है। बताते चलें कि साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 278 रन का लक्ष्य भारत को दिया था। जवाबी पारी खेलते हुए भारत की टीम ने 3 विकेट खोकर 283 रन बनाया। यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। अंतिम मैच दिल्ली में खेला जाना है।

1-1 की बराबरी पर सीरीज

भारतीय टीम ने दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से शिकस्त देते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। 278 लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने इसे 45.5 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया। मैच के दौरान श्रेयस अय्यर 113* ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा किया. वहीं ईशान किशन (93) ने अपने वनडे करियर का तीसरा अर्द्धशतक जड़ा। ईशान किशन शतकीय पारी से चूक गए।

सीएम और राज्यपाल ने भी उठाया मैच का लुफ्त

रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए इस एकदिवसीय मैच को देखने राज्यपाल रमेश बैस अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। स्टेडियम में करीब 1 घंटे तक उन्होंने मैच का लुफ्त उठाया। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ मैच का लुफ्त उठाने पहुंचे थे।