राज्य हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के इन पेड़ों से क्यूं खिलाड़ियों को लगता है डर ! पढ़े रिपोर्ट

राज्य हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के इन पेड़ों से क्यूं खिलाड़ियों को लगता है डर ! पढ़े रिपोर्ट
रांची।

चंदन भट्टाचार्य

sportsjharkhand.com

रांची के बरियातू स्थित बालिका प्लस टू गर्ल्स स्कूल परिसर स्थित राज्य हॉकी प्रशिक्षण केंद्र संचालित हो रहा है। इसी स्कूल के हॉस्टल में रहकर रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन दिनों प्रशिक्षण केंद्र के इर्द-गिर्द कुछ सूखे पेड़ के कारण ये खिलाड़ी प्रैक्टिस के दौरान डरे सहमे रहते हैं। कारण क्या है पढ़िए ये रिपोर्ट…

प्रत्येक दिन सुबह और शाम के वक्त बरियातू गवर्नमेंट बालिका प्लस टू स्कूल परिसर में स्थित राज्य हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने पहुंचते हैं। रोजाना सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक ये खिलाड़ी यहां प्रैक्टिस करते हैं। वहीं शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक प्रैक्टिस का दौर जारी रहता है। हालांकि इन दिनों ये खिलाड़ी प्रशिक्षण केंद्र के इर्द-गिर्द कुछ पेड़ों के कारण डरे सहमे रहते हैं। इन्हें प्रत्येक दिन किसी अनहोनी का डर सताता है। प्रशिक्षण केंद्र के एंट्रेंस गेट के समीप और खिलाड़ियों के लिए बने रेस्ट केविन सेड के ठीक पीछे दो भारी-भरकम पेड़ पूरी तरह सूख चुका हैं। इन खिलाड़ियों को यह डर सताता है कि कभी भी प्रैक्टिस के दौरान ये पेड़ स्टेडियम के अंदर ना गिर जाए। इससे दुर्घटना का भय हर वक्त उनके मन में रहता है और तो और इस स्टेडियम के चारों ओर कई ऐसे बड़े पेड़ है। जो स्टेडियम के अंदर झुक गए हैं। एक लंबे समय से इन पेड़ों की छंटाई नहीं हुई है। वहीं चार बड़े पेड़ स्टेडियम के इर्द-गिर्द पूरी तरह सूख गए हैं और इन पेड़ों का झुकाव स्टेडियम के अंदर की और ही है।

कागजो पर कार्रवाई

मामले को लेकर स्कूल प्रबंधक से जब बात की गई। तो उन्होंने कहा कि फिलहाल मामला कागजों पर ही सिमटा हुआ है। अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दूसरी ओर इस स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही खिलाड़ी सरोज कुमारी कहती है। हवा के झोंके से यह पेड़ काफी डरावना तरीके से स्टेडियम की ओर झुक जाता है। वही संगीता कुमारी की माने तो इन पेड़ों की कटाई जल्द से जल्द होनी चाहिए। नहीं तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

देखें तस्वीर

हम आपको तस्वीरों के जरिए भी इन पेड़ों को दिखा रहे हैं और संबंधित पदाधिकारियों से अपील है कि जल्द से जल्द इस दिशा में कदम उठाएं किसी अनहोनी को आमंत्रित ना करें।