ईशान किशन के पास होम ग्राउंड पर पहली बार वनडे इंटरनेशनल खेलने का मौका

ईशान किशन के पास होम ग्राउंड पर पहली बार वनडे इंटरनेशनल खेलने का मौका
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 अक्टूबर को वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर एक तरफ जहां झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से तमाम तरह की तैयारियां कर ली गई है। तो वहीं बीसीसीआई (BCCI) ने ODI टीम की भी घोषणा कर दी है। इस टीम में झारखंड के खिलाड़ी ईशान किशन को भी विकेट कीपर के रूप में शामिल किया गया है। अपने होम ग्राउंड में पहली बार ईशान किशन अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकते हैं।

9 अक्टूबर को एक बार फिर राजधानी रांची में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का जलवा देखने को मिलेगा। जेएससीए स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के साथ-साथ झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने तमाम तरह की तैयारियां कर ली है। तो वहीं बीसीसीआई की ओर से टीम की भी घोषणा कर दी गई है। इस टीम को शिखर धवन लीड करेंगे। तो वहीं श्रेयस अय्यर उपकप्तान होंगे। इस टीम में 2 विकेट कीपर रखा गया है। जिसमें झारखंड के खिलाड़ी ईशान किशन और संजू सैमसन को जगह मिली है। बताते चलें कि ईशान किशन के लिए होम ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का यह पहला मौका हो सकता है। 16 सदस्यीय टीम में ईशान किशन को जगह मिली है। ईशान किशन का हाल का प्रदर्शन देखते हुए इस बात की पूरी संभावना है, कि उन्हें अपने होम ग्राउंड में खेलने का मौका मिल सकता है।

टीम इस प्रकार है….

शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, शुभम गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चहर।