खेलो इंडिया सेंटर के लिए 7 जिलों में नहीं मिले योग्य कोच, विशेषज्ञों की अनुपस्थिति में अधिकारियों ने 17 कोच किए चयनित

खेलो इंडिया सेंटर के लिए 7 जिलों में नहीं मिले योग्य कोच, विशेषज्ञों की अनुपस्थिति में अधिकारियों ने 17 कोच किए चयनित
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के सहयोग से झारखंड खेल प्राधिकरण (SAJHA) द्वारा 24 जिलों में शुरू होनेवाले जिला स्तरीय खेलो इंडिया सेंटर के लिए 7 जिलों में योग्य कोच नहीं मिल पाए। शनिवार को सभी 24 जिलों से शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें 17 जिलों के लिए कोच का चयन किया गया। अधिकारियों ने ही खेल विशेषज्ञों की भूमिका निभा सभी छह खेलों आर्चरी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी और बैडमिंटन के लिए कोच का साक्षात्कार ले लिया। साक्षात्कार के दौरान खेल के विशेषज्ञों की अनुपस्थिति रही जबकि आम तौर पर नियम यही है कि जिस खेल के कोच का चयन होता है। उस बोर्ड में एक विशेषज्ञ जरूर होता है लेकिन ये झारखंड है। साक्षात्कार बोर्ड के एकमात्र सदस्य बिनोद सिंह एथलेटिक्स के कोच हैं। 

ये हुए चयनित

आर्चरी

कोडरमा : मुकेश तुरी
पश्चिम सिंहभूम : बसंत कुमार
सरायकेला खरसावां : कमलेश महतो
हजारीबाग : आर्यन साव
बोकारो : हेमंत कुमार
गोड्डा : नीलम कुमारी

 

एथलेटिक्स

सिमडेगा : दिनेश विश्वकर्मा
गढ़वा : अभिषेक कुमार
पलामू : रिया कुमारी
पाकुड़ : नहीं मिला योग्य कोच
गुमला : नहीं मिला योग्य कोच
देवघर : नहीं मिला योग्य कोच
लातेहार : नहीं मिला योग्य कोच

 

फुटबॉल

खूंटी : सुशीला कुमारी
रामगढ़ : रेखा कुमारी
धनबाद : संजय कुमार
पूर्वी सिंहभूम : विकास बालमुचू
रांची : नूपुर टोप्पो
चतरा : बासुदेव उरांव
दुमका : अनोखी मरांडी
गिरिडीह : नहीं मिला योग्य कोच

 

कुश्ती

साहेबगंज : प्रकाश सिंह बादल

हॉकी (लोहरदगा) और बैडमिंटन (जामताड़ा) में नहीं मिले योग्य कोच

बैडमिंटन के लिए किसी ने फॉर्म ही नहीं भरा

SAJHA ने 16 जून को पूर्व खिलाड़ियों से कोच बनने के लिए आवेदन आमंत्रित किया था। 17 जुलाई तक आवेदन मंगाए गए थे। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए हुए आवेदकों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया। खास बात ये रही की बैडमिंटन में एक भी आवेदन ही नहीं पड़ा।

 

आवेदन शॉर्टलिस्ट करने में हुई मनमानी

आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किए जाने में मनमानी की गई है। संथाल के एक जिले में दो योग्य आवेदकों को छोड़ दो अयोग्य आवेदकों के नाम साक्षात्कार के लिए भेजे गए। परिणामस्वरूप जिला को कोच नहीं मिल पाया। संभव है ऐसे ही मामले अन्य जिलों में भी हुआ हो।