खेल मंत्री की उपस्थिति में तीरंदाजों ने निम्नस्तरीय धनुष लेने से किया इनकार

खेल मंत्री की उपस्थिति में तीरंदाजों ने निम्नस्तरीय धनुष लेने से किया इनकार
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

प्रोजेक्ट भवन स्थित एनेक्सी भवन के सभागार में खिलाड़ियों ने खेल मंत्री हफीजुल हसन के हाथों निम्नतर दर्जे की खेल सामग्री लेने से इनकार कर दिया। जैसे ही तीरंदाजी की खेल सामग्री देने के लिए खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया, खिलाड़ियों ने निम्नतम क्वालिटी की खेल सामग्री बता लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद खिलाड़ियों से विशेष आग्रह कर उन्हें सांकेतिक तौर पर सामग्री लेने का आग्रह अतिथियों की ओर से किया गया तब खिलाड़ियों ने विरोध के बावजूद इसे स्वीकार किया। खिलाड़ियों का कहना था कि जो खेल सामग्री दी गई है उससे तो नए खिलाड़ी प्रशिक्षण पाते हैं। ऐसे में खराब क्वालिटी की सामग्री लेने से कोई फायदा नहीं।

 

इन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिली खेल सामग्री

तीरंदाजी : लक्ष्मी कुमारी, दिनेश मुर्मू, जीतू राम बेदिया व नाजिया परवीन

कराटे : संतोष गोस्वामी व अलीशा केरकेट्टा

बैडमिंटन : वैभवी और यशस्वी

ताइक्वांडो : प्रिया घोष

ड्रैगन बोट : संतोष कुमार, बिरसा टोप्पो, दिलेश्वर मुंडा, पूजा कश्यप, कमलेश महतो और और दिवाकर महतो

फुटबॉल : वीना केरकेट्टा, विकसित बाड़ा, सूरज मुनि कुमारी

एथलेटिक्स : आशु भाटिया उपेंद्र कुमार और क्रांति महतो

 

पूर्व से स्वीकृत छह नए सेंटर फॉर एक्सीलेंस सेंटर का शुभारंभ

खेल मंत्री ने पहले से स्वीकृत 6 एकलव्य खेल प्रशिक्षण (सेंटर सेंटर फॉर एक्सीलेंस) का भी उद्घाटन किया। जिसमें

फुटबॉल के लिए बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम रांची व धनबाद

एथलेटिक्स के लिए चंदनकियारी

कुश्ती के लिए मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार, रांची

बैडमिंटन के लिए मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार, रांची

हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम, सिमडेगा

शामिल है।

 

नवनियुक्त प्रशिक्षकों और जिला खेल को-ऑर्डिनेटर्स को मिला नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त 18 खेल प्रशिक्षकों में से 14 खेल प्रशिक्षक ही उपस्थित हो पाए। इसके अलावा 18 जिला खेल को-ऑर्डिनेटर्स को नियुक्ति पत्र दिया गया।

क्रीड़ा प्रशिक्षक

कबड्डी : रसपाल सिंह.

बैडमिंटन : मो इमरान अली व सौरभ कुमार.

एथलेटिक्स : आशु भाटिया व मनोज कुमार पाल.

हॉकी : जी सुधीर व तारिणी कुमारी.

आर्चरी : प्रकाश राम, चंदन कुमार सिंह और स्वेता पांडे.

फुटबॉल : प्रेरणा मिश्रा, रघुराज रौशन, सुशीला कुमारी और प्रणिता तिर्की.

 

पहले से कार्यरत इन को-ऑर्डिनेटर्स को भी मिला “नियुक्ति पत्र”

आशीष बनर्जी, निधि उपाध्याय, अमित साव, पूजा कुमारी उरांव, ललित कुमार झा, आशुतोष कुमार राय, चंद्र भूषण, सुशील कुमार, लखेश्वर मंडल, चंदन कुमार राणा, रिंकू कुमारी, मनीष चंद्र हेंब्रम, मनीष तिर्की, राहुल कुमार और सरोज कुमार यादव.