पाकुड़ के जिला खेल समन्वयक ने महिला प्रशिक्षक के साथ किया बलात्कार, भेजे गए जेल

| रांची/पाकुड़ |
पाकुड़ के जिला खेल समन्वयक विवेक रजक को महिला प्रशिक्षक से बलात्कार करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलात्कार की घटना 28 मई को घटित हुई थी और भयाक्रांत महिला प्रशिक्षक ने थाने में प्राथमिकी 31 मई को दर्ज कराई। 1 जून को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि नौकरी से निकलवाने का भय दिखाकर खेल समन्वयक ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया। पीड़ित के पति भी पाकुड़ में ही प्रशिक्षण के कार्य से जुड़ेझारखंड खेल प्राधिकरण (SAJHA) ने जानकारी मिलने के बाद खेल समन्वयक को टर्मिनेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।