ONGC ने दो राष्ट्रीय पदक विजेता तीरंदाजों सावित्री कुमारी व दीपक कुमार को दिया अत्याधुनिक धनुष सेट

ONGC ने दो राष्ट्रीय पदक विजेता तीरंदाजों सावित्री कुमारी व दीपक कुमार को दिया अत्याधुनिक धनुष सेट
रांची/बोकारो

टीम sportsjharkhand.com

ONGC के सहयोग से राज्य के दो होनहार राष्ट्रीय पदक विजेता तीरंदाजो सावित्री कुमारी एवं दीपक कुमार को अत्याधुनिक रिकर्व एवं कंपाउंड धनुष सेट उपलब्ध कराया गया। गोमिया विधायक सह बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ लंबोदर महतो जी ने  खिलाड़ियों को धनुष सेट प्रदान किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कमाना किया। पता हो कि सावित्री कुमारी रांची के जोन्हा की रहने वाली है और एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है। वहीं दीपक कुमार चंद्रपुरा, बोकारो के निवासी है। दोनों तीरंदाज़ो को राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए गोमिया विधायक पहल से ONGC सहयोग को सामने आई। इस अवसर पर ONGC के कैशफ भी मौजूद रहे।