भाटिया एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों को ONGC ने CSR मद से की मदद

भाटिया एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों को ONGC ने CSR मद से की मदद
रांची/बोकारो

टीम sportsjharkhand.com

जरूरत मंद खिलाड़ियों के लिए ONGC ने CRS मद से जन सहयोग केंद्र हजारीबाग द्वारा भाटिया एथलेटिक्स अकादमी ट्रस्ट को 32 पीस बंक बेड, 64 पीस मैट्रेस, 64 पीस पिल्लो कवर के साथ, 64 पीस बेडशीट उपलब्ध कराया गया है। पता हो कि बोकारो स्थित भाटिया एथलेटिक्स अकादमी में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को एथलेटिक्स का विश्वतरीय प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे ही एथलीटों को सहयोग करने के उद्देश्य से ही ONGC ने यह कदम उठाया है। मौके पर ONGC के जनरल मैनेजर दयानंद कालुंदिया, HR सोनाली कुमारी, मैनेजर लॉजिस्टिक अनूप मिंज, जन सहयोग केंद्र हजारीबाग के कोषाध्यक्ष रीता कुमारी और कोऑर्डिनेटर दीपिका मिंज उपस्थित थे। भाटिया एथलेटिक्स के सचिव आशु भाटिया ने कहा कि यह हमारी अकादमी के लिए गौरव की बात है कि ONGC जैसी संस्था हमारी मदद को आगे आई। इसका लाभ प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले एथलीटों को ही मिलेगा।