RDCA के चुनावी AGM की नोटिस तो जारी हो गई लेकिन वोटर लिस्ट का अता पता नहीं

RDCA का चुनावी AGM 28 सितंबर को, वित्तीय वर्ष 2020-21 व 2021-22 की ऑडिट रिपोर्ट "गायब" लेकिन 2022-23 और 2023-24 की ऑडिट रिपोर्ट को एक्जीक्यूटिव कमिटी ने दिखाई हरी झंडी
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) के सचिव शैलेंद्र कुमार ने गुरुवार 19 सितंबर को चुनावी वार्षिक आम सभा (AGM) की नोटिस जारी कर दी। नोटिस के अनुसार 28 सितंबर को 7 ऑफिस बियरर्स और एक्जीक्यूटिव कमिटी के 6 सदस्यों का भी चुनाव होना है। चुनाव की घोषणा तो कर दी गई लेकिन वोटर लिस्ट का अब तक कोई अता पता नहीं है। दरअसल स्व अमिताभ चौधरी की छत्र छाया में पहले “मुखे कानून” के आधार पर चुनाव होता था। अब स्थिति परिस्थिति बदल चुकी है ऐसे में जिम्मेवार पदों पर बैठे लोगों के लिए चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार RDCA सदस्यों के नाम के अलावा पता, मोबाइल नंबर और ई मेल आईडी अपडेट किया जा रहा है। रविवार या सोमवार को सभी सदस्यों की सूची जारी कर दी जाएगी।

 

RDCA में तीन तरह की सदस्यता का प्रावधान है

sportsjharkhand.com को जानकारी मिली है कि RDCA में तीन तरह की सदस्यता का प्रावधान है।

लाइफ मेंबर्स : इस कैटेगरी में तत्काल 9 या 10 मेंबर शामिल हैं।

एनुअल मेंबर्स : इस कैटेगरी में तत्काल 113 मेंबर हैं। इनमें से 103 मेंबरों की सूची पर तत्कालीन चेयरमैन अमिताभ चौधरी, तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष एन होदा व तत्कालीन सचिव मोहम्मद वसीम के हस्ताक्षर हैं। इनके अलावा 31 जनवरी 2021 को संपन्न AGM में 10 लोगों को जेनरल मेंबर बनाया गया, जिसमें माणिक घोष और बीरेंद्र सिंह की सदस्यता री स्टोर की गई।

क्लब मेंबर्स : इस कैटेगरी में लगभग 50 ऐसे क्लब शामिल हैं जो पिछले 5 वर्षों से लगातार जिला क्रिकेट लीग का हिस्सा रहे हैं। एक ही संस्था के अगर कई क्लब हैं तब भी उन्हें मात्र एक वोट देने का ही अधिकार प्राप्त है।

नजर आ रहे हैं चुनाव के आसार

जिस तरह का माहौल बनता हुआ दिख रहा है, उससे साफ है कि AGM के दौरान RDCA के 62 साल के इतिहास में संभवतः पहली बार चुनाव कराए जाएं। RDCA में पहले देवल सहाय और फिर अमिताभ चौधरी की छत्रछाया में मनोनयन ही निर्वाचन होता था। 2024 में अब बदली हुई परिस्थिति में चुनाव अवश्यंभावी प्रतीत हो रहा है। जानकारी मिली है कि पिछले वर्ष JSCA के CCC के चुनाव में विजयी गुट ने RDCA से विस्थापित एक गुट को वायदा किया था कि आपको पुनः RDCA की गद्दी सौंपी जाएगी। हालांकि RDCA के अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार ने एक्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक में वर्तमान कमिटी को ही कंटिन्यू करने का विचार सभी के समक्ष व्यक्त किया था।

 

“RDCA के सदस्यों की सूची अपडेट की जा रही है, जल्द ही सार्वजनिक कर दी जाएगी”

शैलेंद्र कुमार, सचिव, RDCA 

 

AGM का नोटिस