रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के निर्देश पर CCC की SGM स्थगित, 26 नवंबर को होगा चुनाव

25 या 26 नवंबर को होगा JSCA के कंट्री क्रिकेट क्लब का चुनाव, आज एक बजे से CCC की मैनेजिंग कमिटी की बैठक में होगा अंतिम निर्णय
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) के सदस्य संख्या 102 की शिकायत के आलोक में कंपनी ऑफ रजिस्ट्रार द्वारा दिए गए निर्देश के बाद शनिवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के CCC की विशेष आम सभा (SGM) की बैठक स्थगित हो गई। तब तक SGM के लिए लगभग 300 सदस्य पहुंच चुके थे। इसके बाद सदस्यों ने अनौपचारिक बैठक की। इसमें कई सदस्यों को उनकी उपलब्धियों व संस्था के हित में काम करने के लिए सम्मानित किया गया। 

 

कौन हैं सदस्यता संख्या 102 वाले शख्स ?

CCC के पूर्व निदेशक व पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह ही सदस्यता संख्या 102 के धारक हैं। उन्होंने 5 पन्ने की शिकायतवाद रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के जमा कराई। इसपर संज्ञान लेते हुए रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ने SGM पर रोक लगा दी। 

 

क्या है शिकायतवाद में ?

जो शिकायत संजय सिंह ने दर्ज कराई है उसमें 2012 के बाद से ही गलत तरीके से क्लब मेंबर बनाने, AGM/SGM की नोटिस और अकाउंट सदस्यों को नहीं देने, CCC में गलत तरीके से डायरेक्टर नियुक्त करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह भी किया गया है।

(शिकायतवावाद और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पत्र का विस्तृत पोस्टमार्टम रविवार को यहीं पढ़िए)

 

26 नवंबर को होगा चुनाव

CCC मैनेजिंग कमिटी की बैठक में 26 नवंबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। अध्यक्ष व अन्य 12 सदस्यों के लिए चुनाव होना है।

नामांकन : 8 से 12 नवंबर

स्क्रूटनी : 13 नवंबर

नाम वापसी : 17 नवंबर

चुनाव : 26 नवंबर

मतगणना : चुनाव के तुरंत बाद