5 से 15 सितंबर तक JSCA स्टेडियम में तीसरी महिला T20 क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ होगा नए सीजन का आगाज

| रांची |
आगामी 5 से 15 सितंबर तक धुर्वा स्थित JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीसरी महिला T20 क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ होगा नए सीजन 2024-25 का आगाज होगा। राउंड रॉबिन लीग सह नॉक आउट के आधार पर खेली जानेवाली प्रतियोगिता में 5 टीमों के 80 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। WCA नामक संस्था के साथ JSCA इस प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है जिसमें कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ट्रॉफी के अलावा नकद पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा। उक्त जानकारी आयोजन समिति के चेयरमैन सह JSCA उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिन्हा, JSCA सचिव देवाशीष चक्रवर्ती व आयोजन समिति के संयोजक सह JSCA के संयुक्त सचिव पी एन सिंह ने संयुक्त रूप से स्टेडियम परिसर में संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी।
5 को होगा भव्य उद्घाटन समारोह, 6 से शुरू होंगे मुकाबले
5 सितंबर की शाम 6 बजे प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह होगा। शाम को दूधिया रोशनी में आयोजित होनेवाले उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि विधायक कल्पना सोरेन होंगी। इसके अलावा कई अन्य अतिथि भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। आम दर्शक साउथ पवेलियन की ओर से मैच का लुत्फ नि:शुल्क उठा पाएंगे।
प्रतियोगिता में 5 टीमें लेंगी भाग
प्रतियोगिता में पांच टीमें रांची रॉयल्स, धनबाद ड्रैगंस, बोकारो वॉरियर्स, जमशेदपुर टाइटंस और दुमका डायनेमोज भाग लेंगी। सभी टीम में 16-16 खिलाड़ियों के अलावा प्रशिक्षक समेत तीन स्टाफ की टीम शामिल है। सीनियर टीम, U 23 और U 19 टीम के खिलाड़ियों को सभी टीम में बराबर बराबर बांटा गया है। इसके अलावा दो फिजियो पूजा दत्ता और सात्विका कपिला भी प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहेंगी। टीम इस प्रकार है 👇🏻
रांची रॉयल्स
रश्मि गुड़िया (कप्तान)
प्रियंका सवैया
अनादिता किशोर
नेहा कुमारी साव
ईशरानी सोरेन
रीना खलखो
पल्लवी कुमारी
इशा केसरी
संध्या कुमारी
पूर्णिमा कुमारी
संपी कुमारी
सफा हसन
मानसी कुमारी
सुलेखा कुमारी
साक्षी कुमारी और
हिना अनीस
सपोर्ट स्टाफ : कविता राय, वी कल्याणी राव व हर्षवर्धन
धनबाद ड्रैगंस
दुर्गा कुमारी मुर्मू (कप्तान)
सिमरन कौर
प्रियंका लूथरा
रिनी बर्मन
उर्मिला कुमारी
प्राची प्रधान
रूमा कुमारी महतो
शशि माथुर
प्रतीक्षा कुमारी दुबे
श्रेयांशी
आरती कुमारी
प्रीति कुमारी
कुमारी मेघा
लक्ष्मी कुमार मुर्मू
प्राची पाल और
रिद्धी प्रसाद
सपोर्ट स्टाफ : निहारिका, संजय कुमार और प्रमोद कुमार
जमशेदपुर टाइटंस
देव्यानी प्रसाद (कप्तान)
कुमारी पलक
अनुष्का परमार
मुस्कान कुमारी
साक्षी नगर
सुधा कुजूर
प्रगति कुमारी
कुमारी सविता
कोमल कुमारी
विजीता
पुष्पा कुमारी
सिमरन निशा मंसूरी
इला खान
जया कुमारी
तन्वी दत्ता और
आफरीन खान
सपोर्ट स्टाफ : सीमा सिंह, मनोज कुमार सिंह व अनितेश कुमार
बोकारो वॉरियर्स
मोनिका मुर्मू
चंदमुनी पूर्ति
पलविका राठौर
शांति कुमारी
अंजुम बानो
अर्चना कुमारी
अंकित मौर्य
भूमिका कुमारी
कुमारी खुशी
प्रीति शर्मा
आयशा अली
अंजनी दास
आरती कुमारी
पिंकी तिर्की
सुलेखा टुडू और
प्रिया पटेल
सपोर्ट स्टाफ : आशा दास, रेमंड हापडगड़ा व रीना सिंह
दुमका डायनेमोज
खुशबू कुमारी (कप्तान)
अश्विनी कुमारी
बबली कुमारी
ममता पासवान
प्रीति कुमारी तिवारी
इशिका दीपक
दिव्या राय
वर्षा कुमारी
सोनिया
अनामिका कुमारी
सयाली ए नोनकर
पल्लवजीत कौर
गुरलीन कौर
आरुषि गोदीयाल
रिया राज और
नादिया अली
सपोर्ट स्टाफ : अंजना दुबे, ममता सिन्हा व श्वेता सिंह