मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का आगाज, पहले दिन लीग चरण के मुकाबले में कांची ने सकरी को और मयूराक्षी ने खरकई को किया पराजीत

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के BAU मैदान में 28 जनवरी से 10 फरवरी तक मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । इस टूर्नामेंट के पहले दिन लीग चरण के मुकाबले में कांची ने सकरी को और मयूराक्षी ने खरकई को पराजीत किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो और कई गणमान्य शामिल हुए।
टूर्नामेंट का पहला उद्घाटन मैच कांची और सकरी के बीच खेला गया। सकरी टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का निर्णय लिया। कांची ने 16 ओवर में 114 रनों का लक्ष्य सकरी को दिया। हालांकि टीम कांची 14.2 ओवर में 107 रन ही बना पाई। उद्घाटन मैच बेहद रोमांचक रहा और कांची ने सकरी को पराजित कर मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच फिरोज जिलानी को दिया गया। जिन्होंने 43 रन देकर हैट्रिक के साथ पांच विकेट भी झटके।

टूर्नामेंट के दूसरे मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम खरकई ने मयूराक्षी के खिलाफ 16 ओवर में 120 रन बनाए। इसके जवाब में टीम मयूराक्षी ने मात्र दो विकेट खोकर 123 रन बनाकर टीम खरकई पर जीत हासिल कर ली।मयूराक्षी के अमित सिंह ने 22 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाकर मैन आफ द मैच का ख़िताब जीत लिया। आज मैदान में रांची प्रेस क्लब के सैकड़ों सदस्य अपने परिजनों के साथ शामिल हुए और मैच का लुत्फ़ उठाया। मैच में एम्पायर की भूमिका में प्रशांत कुमार, शाहिद मिर्ज़ा ने निभाया और स्कोरर की भूमिका जुलकर नैन, सूरज कुमार पांडेय, लाइव स्ट्रीमिंग में स्वराज ने अपनी भूमिका निभाई।