मीडिया कप फुटबॉल 2024 : उद्घाटन मुकाबले में दामोदर ने गंगा को हराया, दूसरे मुकाबले में मयूराक्षी ने अजय को हरा पूरे अंक बटोरे

मीडिया कप फुटबॉल 2024 : उद्घाटन मुकाबले में दामोदर ने गंगा को हराया, दूसरे मुकाबले में मयूराक्षी ने अजय को हरा पूरे अंक बटोरे
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मुख्य स्टेडियम में शुक्रवार से मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में फुटबॉलर ऑफ द मैच अभिषेक के 2 गोल और वेटरन राजेश सिंह व अरविंद प्रताप के 1-1 गोल की बदौलत टीम दामोदर ने टीम गंगा को 4-0 से हराया। दिन के दूसरे मुकाबले में टीम मयूराक्षी ने टीम अजय को 2-0 से हराकर पूरे अंक बटोरे। मयूराक्षी के लिए फुटबॉलर ऑफ द मैच मोनू कुमार ने 15 वें और 23वें मिनट में दो गोल दागे।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन वरीय पत्रकार अनुज सिन्हा और CCL के डायरेक्टर पर्सनल एच एन मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल किक कर किया।

शनिवार के मुकाबले

8 बजे : मयूराक्षी बनाम शंख

9 बजे : भैरवी बनाम गंगा