14 से 20 सितंबर तक रांची के होटवार स्थित टेनिस स्टेडियम में मास्टर्स टेनिस टूर प्रतियोगिता का आयोजन

14 से 20 सितंबर तक रांची के होटवार स्थित टेनिस स्टेडियम में मास्टर्स टेनिस टूर प्रतियोगिता का आयोजन
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) के तत्वाधान में ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) के मार्गदर्शन में झारखंड टेनिस एसोसिएशन द्वारा ITF मास्टर्स टेनिस टूर के अन्तर्गत प्रतियोगिता का आयोजन रांची में किया जा रहा है। 14 से 20 सितंबर तक होटवार के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित टेनिस स्टेडियम में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का प्रायोजक कोल इंडिया है।प्रतियोगिता ITF का कैलेंडर इवेंट है।

इस प्रतियोगिता में 30+, 35+, 40+, 45+, 50+, 55+, 60+ एवं 65+ आयु वर्ग में सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स
के मुकाबले खेले जाएंगे। 30+ से 50+ तक के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता 15 से 17 सितंबर तक तथा 55+ से 65+ के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक खेली जाएगी।
ITF मास्टर्स टेनिस टूर के तहत MT100, MT200, MT400, MT700 एवं MT1000 का आयोजन पूरे
विश्व में किया जाता है। पता हो कि प्रत्येक वर्ष ITF मास्टर्स वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया जाता है। खेल सचिव मनोज कुमार ने इस प्रतियोगिता के आधिकारिक टी शर्ट का विमोचन कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनायें दी। उक्त जानकारी झारखंड टेनिस एसोसिएशन के महासचिव विकास हिरानी ने दी।