कोल इंडिया मैराथन 2025 : मैरी कॉम होंगी ब्रांड एम्बेसडर

कोल इंडिया मैराथन 2025 : मैरी कॉम होंगी ब्रांड एम्बेसडर
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम कोल इंडिया रांची मैराथन 2025 की ब्रांड एम्बेसडर बनाई गई हैं। रांची में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) द्वारा 9 फरवरी को आयोजित होनेवाले मैराथन के दौरान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित मैरी कॉम मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगी। कोल इंडिया मैराथन के दौरान कुल 10 श्रेणियों में 35.10 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दांव पर होगी, जिसके लिए निबंधन की प्रक्रिया जारी है।

 

अब तक 8 हजार से ज्यादा निबंधन

कोल इंडिया मैराथन के लिए अब तक 8 हजार से ज्यादा लोगों ने निबंधन करा लिया है। निबंधन की आखिरी तारीख 2 फरवरी है और आयोजकों को आशा है कि ये आंकड़ा 10 हजार तक पहुंच सकता है। पता हो कि 2024 में लगभग 8500 लोगों ने निबंधन कराया था।