अंतरराष्ट्रीय एथलीट बुधवा उरांव को पैतृक गांव में दी गई आखिरी विदाई

| रांची |
रांची के रानी खटंगा गांव में अंतरराष्ट्रीय एथलीट बुधवा उरांव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह खेल प्रशासक अजय नाथ शाहदेव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार के दौरान गांव व आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पता हो कि मंगलवार की रात जमशेदपुर में बुधवा उरांव का निधन हो गया था।
