कार्तिक उरांव नॉक आउट प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता 9 अक्टूबर से OTC मैदान में

कार्तिक उरांव नॉक आउट प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता 9 अक्टूबर से OTC मैदान में
रांची
टीम sportsjharkhand.com 

आगामी 9 से 22 अक्टूबर तक OTC मैदान, हेहल में कार्तिक उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। नॉकआउट आधार पर खेली जानेवाली इस प्राइजमनी प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेंगी। अरुण उरांव की अध्यक्षता में हेहल स्पोर्टिंग द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए OTC मैदान में हुई बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण और जोश से लबरेज रहा। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन भव्य तरीके से करने का निर्णय लिया गया। फाइनल मुकाबले से पहले महिला खिलाड़ियों का एक प्रदर्शनी मैच भी खेला जाएगा।

 

विजेता को 1.5 लाख और उपविजेता को 1 लाख रुपए का पुरस्कार

कार्तिक उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता में इस वर्ष विजेता टीम को 1.5 लाख रुपए और उपविजेता को 1 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। टीम की इंट्री के लिए कई पैमाने तय किए गए हैं उन्हीं के आधार पर प्रतियोगिता के लिए 15 टीमों को इंट्री दी जाएगी। एक टीम मेजबान हेहल स्पोर्टिंग की होगी।