एसीबी को सफेद झूठ बोल जांच की दिशा क्यों भटकाना चाहते थे आरके आनंद ?

| रांची टीम sportsjharkhand.com |
राष्ट्रीय खेल घोटाले के चार्जशिटेड अभियुक्त मशहूर वकील आरके आनंद एसीबी के अधिकारियों को सफेद झूठ बोल जांच की दिशा को भटकाने का प्रयास करते रहे हैं। बताने की जरूरत नहीं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया होगा ? जाहिर है स्वयं को बचाने के लिए ही पत्र लिखे गए होंगे। ऐसा हम नहीं बल्कि आरके आनंद द्वारा समय-समय पर एसीबी के अधिकारियों को लिखे गए पत्र बता रहे हैं। sportsjharkhand.com को कुछ ऐसे ही पत्र हाथ लगे हैं, जिनमें सफेद झूठों का पुलिंदा इस कदर बांधा गया है कि चार्जशिटेड बंदा भी व्हीस्ल ब्लोअर नजर आने लगता है ! ऐसा ही एक पत्र आरके आनंद ने 14 मार्च 2013 को एसीबी के तत्कालीन एडीजी और वर्तमान डीजी नीरज सिन्हा को लिखा। पत्र में कई जगह स्वयं को निर्दोष बताने के लिए बड़े ही साफगोई से सफेद झूठ बोला गया है। एक उदाहरण आप सभी के समक्ष
लाॅन बाॅल सामग्रियों की खरीद के संदर्भ में नीरज सिन्हा को लिखे पत्र के पंद्रहवें पन्ने पर आरके आनंद ने लिखा है।
Para (xi) of Complaint
For the event of lawn bowling, the equipments were purchased directly at machinery rates the cost about Rs 43 Lacs, without any tender. The resolution to such effect was passed by the Tender Committee on 16.10.2008. (टेंडर कमिटी के निर्णय की काॅपी आप सभी सुधी पाठकों की सहूलियत के लिए। इसमें दो भाग हैं एक सरफेस ओर दूसरा गेंद व अन्य खेल सामग्रियों से जुड़ा)

REPLY
That the undersigned has no concern in any matter nor has dealt with the said issue at any stage.
मतलब ये कि आरके आनंद अपनी सफाई में कह रहे हैं कि लाॅन बाॅल की खेल सामग्रियों व सरफेस की खरीद मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है और न ही उन्होंने कभी भी किसी भी स्तर इस मामले को डील किया है।

लेकिन सच्चाई इतनी भर नहीं है जितना आरके आनंद नीरज सिन्हा जी को बता रहे हैं नीचे दिए गए दस्तावेज को गौर से देखिए, ये 12 सितंबर 2009 को आरके आनंद की अध्यक्षता में एनजीओसी राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक के मिनट्स की काॅपी है
मिनट्स के एजेंडा नंबर 7 की तीसरी पंक्ति से सातवीं पंक्ति में लिखा है
….Regarding Synthetic surface of Lawn Bowl, it has been decided that the Commonwealth Games Organizing Committee should be requested to send the prices of Lawn Bowl surface for procurement at which they have purchased and it should be procured.
मतलब साफ है कि आरके आनंद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ये निर्णय लिया गया कि काॅमनवेल्थ गेम्स आयोजन समिति से आग्रह कर लाॅन बाॅल सरफेस का रेट लिया जाए जिसपर उन्होंने खरीदारी की है और उसी रेट पर झारखंड में होनेवाले राष्ट्रीय खेलों के लिए भी लाॅन बाॅल सरफेस खरीदा जाए।

फिर एसीबी के तत्कालीन एडीजी नीरज सिन्हा को पत्र लिखकर क्यों झूठ बोल रहे थे आरके आनंद ? बताने की जरूरत नहीं है शायद !
| प्रत्येक रविवार व गुरुवार को जारी रहेगी हमारी ये विशेष श्रृंखला अगले रविवार को पढ़िए कहीं पे निगाहें… कहीं पे निशाना – भाग 10 |