हम तो डूबेंगे सनम… लेकिन तुम्हे भी ले डूबेंगे !

| रांची
|
हम तो डूबेंगे सनम… लेकिन तुम्हें भी ले डूबेंगे ! डाॅयलाॅक फिल्मी है लेकिन राष्ट्रीय खेल घोटाले से जुड़े एक मामले में हूबहू फीट बैठता है। राष्ट्रीय खेल घोटाले में भ्रष्टाचार की जांच के लिए किए दर्ज किए गए पीआइएल में बंधु तिर्की व टेंडर कमिटी के सदस्यों का नाम नहीं था, न ही निगरानी (अब एसीबी) में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की व टेंडर कमिटी के सदस्यों का नाम डाला गया था। ना ही 9 वर्षों तक निगरानी की जांच में बंधु तिर्की व टेंडर कमिटी के सदस्यों में से किसी की भी भूमिका जांच पदाधिकारी ढूंढ पाए। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि बंधु तिर्की से राष्ट्रीय खेल घोटाले में जांच अधिकारी ने चट पूछताछ की और पट अप्राथमिक अभियुक्त बनाए गए और चार्जशीट-गिरफ्तारी देखते-देखते हो गयी ? साथ में टेंडर कमिटी के सभी सदस्य अप्राथमिक अभियुक्त बना दिए गए।
दरअसल sportsjharkhand.com के हाथ कुछ ऐसे दस्तावेज हाथ लगे हैं जो बता रहे हैं कि राष्ट्रीय खेल घोटाले के एक प्राथमिक अभियुक्त ने निगरानी के आलाधिकारी को 21 पन्नों का एक पत्र लिखा था। पत्र के साथ 138 पन्ने के दस्तावेज भी संलग्नक के रूप में दिए गए थे। इस पत्र के पेज नंबर 8 व 20 पर क्रमशः लिखा गया था कि
| Page no 6
… Please enquire in the role of Members of Tender Committee who gave recommendations and Sports Minister, Sports Secretary who took the decision. They are the persons who took all decisions. …
|
| Page no 20
… It is the high time that the investigation should be directed towards the decision taken by the Chief Minister to buy the entire equipments by the order of Sports Minister. The investigation should be carried out about the constitution of the Tender Committee and about the members of the Tender Committee who made the recommendations and the final decision taken by the minister concerned. …
|
साफ है कि प्राथमिकी अभियुक्त ने खेल सामग्रियों की खरीद से जुड़े मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री मधु कोड़ा खेल मंत्री बंधु तिर्की, सचिव व टेंडर कमिटी के सदस्यों पीसी मिश्रा, एसएम हाशमी, सुविमल मुखोपाध्याय, पीके चैधरी, सुखदेव सुबोध गांधी, मधुकांत पाठक व एचएल दास की भूमिका की जांच कराए जाने की बात कही। क्योंकि सारे निर्णय इन्हीं लोगों द्वारा लिए गए थे। खुद की सफाई में लिखे गए इस पत्र के बावजूद प्राथमिक अभियुक्त न तो स्वयं बच सका न ही न ही खेल मंत्री व टेंडर कमिटी के सदस्य।
खुद की सफाई में पत्र लिखनेवाले इस प्राथमिक अभियुक्त का नाम अब तक आप समझ ही गए होंगे। नहीं समझे तो बताए देता हूं राष्ट्रीय खेल घोटाले में चार्ज-शीटेड काबिल वकील आरके आनंद।
| प्रत्येक रविवार व गुरुवार को जारी रहेगी हमारी ये विशेष श्रृंखला अगले गुरुवार को पढ़िए कहीं पे निगाहें… कहीं पे निशाना – भाग 5
|

