सफेद झूठों की पोटली से चेहरे पर लगी ‘कालिख’ साफ करने में जुटे थे आरके आनंद

सफेद झूठों की पोटली से चेहरे पर लगी 'कालिख' साफ करने में जुटे थे आरके आनंद

रांची

sportsjharkhand.com टीम

 

आरके आनंद सफल लाॅयर (LAWYER) हैं, दुनिया जानती है लेकिन राष्ट्रीय खेल घोटाले में खुद को बचाने की जद्दोजहद में वे लायर (LIAR) बनने से भी नहीं चूके। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा आरोप पत्र समर्पित करने की अनुमति सरकार से मांगे जाने के बाद 29 अप्रैल 2019 को राष्ट्रीय खेल घोटाले के आरोपी आरके आनंद ने विधि विभाग के सचिव को एक पत्र लिखा। पत्र में एसीबी द्वारा लगाए खुद पर लगाए गए आरोपों पर आरके आनंद ने अपना पक्ष रखा। 76 पन्नों के पत्र में आरके आनंद ने कई जगहों पर कागजों पर सिर्फ और सिर्फ सफेद झूठों की पोटली उकेरी। कई फैक्ट्स को सरासर झूठे तरीके से रखा गया। मंशा सिर्फ और सिर्फ खुद को बचाने की थी, जिसमें वो नाकाम रहे और विधि विभाग की सहमति के बाद सरकार ने भी उनके खिलाफ आरोप पत्र गठित करने की अनुमति दे दी। अंततः एसीबी ने आरके आनंद के खिलाफ अदालत में चार्ज-शीट दाखिल कर दिया।

हम आपको बिंदुवार बताते हैं कि आरके आनंद ने किन-किन बिंदुओं पर सफेद झूठ का सहारा लेकर विधि विभाग के सचिव को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया था और वास्तव में दस्तावेजों के नजरिए से सच्चाई क्या है

 

 

सफेद झूठों की पोटली (देखें तस्वीरें)


1. अक्टूबर 2009 में सिर्फ और सिर्फ फाइल पर सिनेयुग को इवेंट मैनेजमेंट का निर्णय लिया गया था और ये मात्र एक प्रशासनिक निर्णय था।

2. सिनेयुग को इस निर्णय के संदर्भ में कभी नहीं बताया गया न ही कम्यूनिकेट किया गया।

3. सिनेयुग को कभी भी किसी तरह की सिक्यूरिटी मनी जमा करने का आदेश तक नहीं दिया गया।

4. सिनेयुग के साथ किसी तरह का करार किया गया।

 

जबकि सच्चाई ये है (देखें तस्वीरें)


1. 6 अक्टूबर को निर्णय लिया गया और उसके बाद सिनेयुग को पत्र जारी कर आगे की कार्रवाई करने को कहा गया। साफ है कि ये निर्णय सिर्फ प्रशासनिक निर्णय नहीं था।

2. एनजीओसी ने दिनांक 6 अक्टूबर 2009 को ही पत्रांक एनजी/एनजीओसी/286/09 के जरिए सिनेयुग को पत्र लिखकर बताया कि आप इवेंट मैनेजमेंट के लिए चयनित हुए हैं।

3. एनजीओसी ने उपरोक्त पत्रांक के जरिए ही सिनेयुग को 70,50,000 रुपये की बैंक गारंटी जमा कराने का आदेश दिया। सिनेयुग ने 14 अक्टूबर 2009 को आइएनजी वाएस्या बैंक, ओपेरा हाउस मुंबई ब्रांच से उपरोक्त राशि की बैंक गारंटी बनवाता है। बैंक गारंटी 15 अक्टूबर को एनजीओसी सचिवालय में पहुंचती है।

4. 29 अक्टूबर 2009 को सिनेयुग और एनजीओसी के बीच करार होता है। जिसपर दोनों ओर से अधिकृत लोगों व गवाहों के भी हस्ताक्षर दर्ज हैं।

प्रत्येक रविवार व गुरुवार को जारी रहेगी हमारी ये विशेष श्रृंखला
अगले गुरुवार को पढ़िए

कहीं पे निगाहें… कहीं पे निशाना – भाग 3
सिर्फ और सिर्फ यहीं sportsjharkhand.com पर