JSSPS के पूरी कार्यप्रणाली और वित्तीय गतिविधि की हो उच्च स्तरीय जांच, परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जेएसएसपीएस (JSSPS) के कैडेट अंजलि उरांव मौत मामले में JSSPS प्रबंधन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। संदिग्ध हालत में अंजली की मौत मामले को लेकर लगातार कार्रवाई की मांग भी उठ रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के खेल प्रकोष्ठ की ओर से जेएसएसपीएस के कार्यप्रणाली और वित्तीय गतिविधियों की जांच रिटायर्ड जज के माध्यम से तय समय सीमा के अंदर कराने की मांग की गई है। इसके अलावा अंजलि के परिजनों को मुआवजे के रूप में 2500000 लाख रुपये, योग्यता अनुसार स्थाई सरकारी नौकरी देने की मांग रखी गई है। इससे जुड़ी प्रतिलिपि झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और संबंधित लोगों को भेजी गई है।
गौरतलब है कि अचानक मामूली तबीयत खराब होने पर जेएसएसपीएस की कैडेट अंजली को रविवार की सुबह गांधीनगर स्थित सीसीएल के अस्पताल ले जाया जा रहा था, अस्पताल पहुंचने से पहले ही अंजली ने दम तोड़ दिया था। मामला काफी तूल पकड़ चुका है। मामले को लेकर जेएसएसपीएस के तमाम कैडेट्स देर रात तक सड़कों पर थे और पूरे मामले को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के खेल प्रकोष्ठ की ओर से झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा गया है, इसके माध्यम से जेएसएसपीएस के पूरे कार्यप्रणाली और वित्तीय गतिविधि की जांच रिटायर्ड जज के अध्यक्षता में तय समय सीमा के अंदर कराने की मांग की गई है, साथ ही अंजलि के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी गई है।

मामले को लेकर भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने कई सवाल भी खड़े किए हैं, खेल प्रकोष्ठ ने अंजलि उरांव की तबीयत कैसे खराब थी ? इस पर सवाल पूछा है, अंजलि उरांव की इलाज जेएसएसपीएस के द्वारा कब से शुरू कराया गया था और कहां पर करवाया गया, दवा कब उपलब्ध कराया गया, पूरी प्रक्रिया की जांच की मांग की है। अंजलि उरांव की मौत का कारण क्या था, इसकी जानकारी मांगी गई है, साथ ही अंजलि उरांव की मौत रविवार हुई, रविवार सामान्यत छुट्टी का दिन होता है और उसी दिन आनन-फानन में पोस्टमार्टम करवाया गया, इस पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। इससे जुड़ी प्रतिलिपि राज्यपाल सांसद और स्थानीय विधायक को भी भेजा गया है।