JSSPS के दो साइक्लिस्ट एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए घोषित भारतीय टीम में शामिल

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) के दो साइक्लिस्ट नारायण महतो और सबीना कुमारी 17 और 18 जनवरी को हुए ट्रायल के बाद एशियाई ट्रैक साइकलिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित हुए हैं। आगामी 21 से 25 फरवरी तक उपरोक्त प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में होना है। तब तक भारतीय टीम राष्ट्रीय साइकलिंग अकादमी, दिल्ली में रहकर प्रशिक्षण लेगी।
लोहरदगा की सरिता कुमारी का भी चयन एशियाई ट्रैक साइकलिंग चैंपियनशिप के लिए के लिए भारतीय टीम में हुआ है। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर झारखंड साइक्लिंग संघ के पदाधिकारियों ने बधाईयां और शुभकामनाएं दी हैं।