JSSPS में एक बालिका कैडेट ने की आत्महत्या

sportsjharkhand.com की खबर पर लगी मुहर, अब मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सभी सुरक्षाकर्मियों को मिलेगा बोनस, खेल सचिव ने JSSPS के सिक्यूरिटी टेंडर को रद्द कर नया टेंडर जारी करने का दिया आदेश
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) के गर्ल्स हॉस्टल में ताइक्वांडो की एक बालिका प्रशिक्षु खिलाड़ी कल्पना ने मंगलवार की रात आत्महत्या कर ली। हंसडीहा, दुमका की रहनेवाली कल्पना ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा डालकर कर आत्महत्या की। जब सभी खिलाड़ियों की गिनती हॉस्टल के सामने लॉबी में हो रही थी तब कल्पना ने ये हृदयविदारक कदम उठाया। इस घटना के बाद JSSPS का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। गर्ल्स हॉस्टल के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है। हॉस्टल के गेट पर मौजूद सुरक्षा प्रहरियों ने मीडिया कर्मियों से बदतमीजी भी की है। सभी कैडेट्स के फोन बंद कराकर रख लिया गया है।

JSSPS प्रबंधन के उच्च पदस्थ ज्यादातर अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। पता हो कि JSSPS के ज्यादातर अधिकारी होटल BNR चाणक्य में JSSPS की अंतरराष्ट्रीय कैडेट बॉक्सर अमीषा केरकेट्टा के लिए आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे, ठीक उसी वक्त ये घटना घटी है। जानकारी मिल रही है कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। परिजन सुबह-सीधे अस्पताल पहुंचेंगे।

(खबर लगातार अपडेट हो रही है)