रांची SSP दोपहर में CCL मुख्यालय दरभंगा हाउस पहुंचे, DP से की मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

रांची SSP दोपहर में CCL मुख्यालय दरभंगा हाउस पहुंचे, DP से की मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म
रांची

टीम sportsjharkhand.com

JSSPS कैडेट अंजली उरांव के निधन के बाद देर रात तक कैडेट्स के हंगामे के ठीक अगले दिन सोमवार की दोपहर रांची के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) किशोर कौशल दलबल सहित CCL मुख्यालय दरभंगा हाउस पहुंचे। पहुंचते ही SSP डायरेक्टर पर्सनल एच एन मिश्रा से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। मुलाकात लगभग 40 मिनट तक चली। मुलाकात के दौरान ही पूरे परिसर में SSP के आने की खबर आग की तरह फैल गई और कयासों का बाजार गर्म हो गया।

हालांकि CCL और पुलिस के सूत्र बताते हैं कि पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण के लिए जगह व अन्य संसाधन के आवंटन को लेकर SSP CCL के अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे। लेकिन सवाल उठता है कि जो काम “बीड़ी बम” से हो सकता था उसके लिए “तोप” क्यों निकाला गया ? जो भी हो इस मुलाकात के बाद चर्चा का बाजार गर्म है।