नई गुल्ली, नया खेल में JSCA “फेल”

नई गुल्ली, नया खेल में JSCA "फेल"
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) में चल रहे आपसी खींचतान में व्यस्त पदाधिकारी छोटी छोटी बातों पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। खबर के साथ जो टिकट दिख रहा है वो JSCA स्टेडियम स्थित एम एस धौनी पवेलियन के मेंबर्स इनक्लोजर का है। एम एस धौनी पवेलियन की एंट्री साउथ गेट से होती है लेकिन टिकट पर छापा गया नॉर्थ गेट। अब भगवान ही जाने की नॉर्थ गेट से एंट्री लेने के बाद JSCA के मेंबर्स कैसे साउथ में स्थित मेंबर्स इनक्लोजर तक पहुंचेंगे। नकल करके मैच कराने के लिए भी अक्ल की जरूरत होती है।