JSCA भारत-न्यूजीलैंड T20 मुकाबला : टीम पहुंची रांची, एयरपोर्ट और होटल के समीप उमड़ी क्रिकेट प्रेमियों की भीड़

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें 25 जनवरी की शाम रांची पहुंची है। बताते चलें कि एयरपोर्ट से सीधे टीम स्थानीय रेडिसन ब्लू होटल पहुंची। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। दोनों टीमें कल 26 जनवरी को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगी।
T20 सीरीज का पहला मैच रांची में शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में होगा। यहां टीम इंडिया का अब तक का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम इंडिया इस मैदान पर अभी तक एक भी T20 मैच नहीं हारी है। एक बार फिर से भारतीय टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में, 27 जनवरी को मैदान में उतरेगी। इसे लेकर JSCA प्रबंधन की ओर से भी तमाम तरह की तैयारियां कर ली गई है। दोनों टीमें रांची पहुंची है।

एयरपोर्ट पर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी, वहीं स्थानीय होटल रेडिसन ब्लू में भी क्रिकेट प्रेमियों की हुजूम देखी गई। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों टीमों के खिलाड़ियों को होटल तक पहुंचाई गई।

T20 सीरीज भारतीय टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान) सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान) ईशान किशन (विकेटकीपर) आर गायकवाड, शुभम गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।