JSCA में रणजी ट्रॉफी शुरू, झारखण्ड ने 200 रनों पर विदर्भ को रोका, दिन समाप्त होने तक 10 रनों पर झारखण्ड के तीन विकेट गिरे

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रांची में झारखंड बनाम विदर्भ के बीच 26 जनवरी को रणजी ट्रॉफी मैच प्रारंभ हुआ। जिसमें टॉस जीतकर झारखंड ने गेंदबाजी की और 200 रनों पर विदर्भ की टीम को ऑल आउट कर दिया।
सुशांत मिश्रा 4 विकेट, विकास कुमार और शाहबाज नदीम दो- दो विकेट, सुप्रियो चक्रवर्ती और अनुकूल राय एक-एक विकेट प्राप्त किये। जवाब में झारखंड टीम आज दिन समाप्त होने तक 10 रनों पर तीन विकेट गंवा चुकी है।