चुनाव की घोषणा के बाद CoM में लिए गए निर्णय को लेकर JSCA के उपाध्यक्ष और सचिव आमने-सामने

| रांची |
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) में चुनाव की घोषणा के बाद सिर फुटौवल की स्थिति बनती हुई नजर आ रही है। सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने 30 अप्रैल को पत्र लिखकर 70 साल से ऊपर के सभी सेलेक्टर, सपोर्ट स्टाफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर्स को पद छोड़ने का फरमान जारी किया।

इसका ईमेल सार्वजनिक होते ही उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिन्हा ने अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारियों को ईमेल लिखकर कड़ा प्रतिवाद किया है और लिखा है कि CoM की बैठक में कोच और सपोर्ट स्टाफ के संदर्भ में कोई चर्चा नहीं हुई थी। इसलिए इस गलती को सुधारते हुए पत्र जारी किया जाए। (देखें तस्वीर)
