JSCA स्टेडियम में 23 फरवरी से भारत-इंग्लैंड के बीच होनेवाले चौथे टेस्ट मैच के लिए टिकटों की दर तय

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के धुर्वा स्थित JSCA स्टेडियम में 23 फरवरी से 27 फरवरी तक भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसे लेकर एक तरफ जहां स्टेडियम में तैयारी जारी है तो दूसरी ओर बुधवार को टिकटों की कीमत तय कर दी गई। बताते चलें कि जमशेदपुर में 18 फरवरी को और रांची में 19 फरवरी से टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी। रांची के क्रिकेट प्रेमी 19 फरवरी से JSCA काउंटर से टिकट ले सकेंगे।
टिकटों की कीमत
अमिताभ चौधरी पवेलियन अपर टियर – 700 रुपए प्रतिदिन
प्रेसिडेंट इनक्लोजर – 2000 रुपए प्रतिदिन
हॉस्पिटैलिटी ब्लॉक – 1500 रुपए प्रतिदिन
कॉर्पोरेट लाउन्ज – 1200 रुपए प्रतिदिन

A विंग लोअर – 400 रुपए प्रतिदिन
B विंग लोअर – 500 रुपए प्रतिदिन
C विंग लोअर टियर – 400 रुपए प्रतिदिन
D विंग लोअर टियर – 500 रुपए प्रतिदिन
