JSCA में तीन दिवसीय कोच अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में जेएससीए द्वारा तीन दिवसीय कोच अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। जिसमें झारखंड के सभी जिलों के क्लब और जिलों के कोच को नेशनल क्रिकेट अकादमी के कोचिंग पैटर्न के अनुसार बैटिंग, बॉलिंग और स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कोच के द्वारा क्रिकेट कोचिंग के तरीकों से अवगत कराया जा रहा है। इस कोचिंग अवेयरनेस कैंप में तीन ग्रुपों में 40-40 की संख्या में जिला के कोच उपस्थित हो रहे हैं। इस प्रोग्राम का संचालन करने का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य के अन्दर क्रिकेट कोचिंग मेथाडोलॉजी में एक समानता लाने की दिशा मे एक पहल है। इन सभी कोचो को शिक्षित करने के लिए जेएससीए के वह कोच और स्ट्रैंथ कंडीशनिंग कोच जो बीसीसीआई के लेवल 2 कोच है। उनका सहयोग लिया जा रहा है। जिनमें राहुल मिश्रा, चंद्रमोहन झा ,मनीष वर्धन, राजकुमार यादव, महादेव सिंह, राजेश कुमार अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
यह प्रोग्राम चंचल गुप्ता की निगरानी में संचालित किया जा रहा है।