JSCA के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान संरक्षक डॉक्टर जेजे ईरानी का निधन

JSCA के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान संरक्षक डॉक्टर जेजे ईरानी का निधन
रांची
टीम sportsjharkhand.com 

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के संरक्षक व टाटा स्टील के पूर्व MD डॉक्टर जमशेद जीजी ईरानी उर्फ जेजे ईरानी के का लंबी बीमारी के बाद जमशेदपुर में सोमवार की रात निधन हो गया। जेजे ईरानी 86 वर्ष के थे और सिर में लगी चोट के बाद पिछले कुछ दिनों से टाटा मेन अस्पताल में इलाजरत थे। जेजे ईरानी 1983 से 1987 तक JSCA (पूर्व में BCA) के अध्यक्ष रहे। बाद में सम्मान स्वरूप उन्हें JSCA का संरक्षक बनाया गया था। जेजे ईरानी के निधन के बाद अब JSCA में तीन संरक्षक शेष रह गए हैं। जेजे ईरानी को वर्ष 2007 में भारत सरकार ने देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। डॉक्टर ईरानी के निधन पर झारखंड के पूर्व क्रिकेटरों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जेजे ईरानी का अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर मंगलवार की दोपहर दो बजे होगा।

 

नई पौध को बढ़ावा देने में विश्वास रखते थे जेजे ईरानी

JSCA के अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान जेजे ईरानी नए खिलाड़ियों को भरपूर मौके देने के जाने जाते थे। उन्हीं के कार्यकाल में सैयद सबा करीम, आदिल हुसैन, अनवर मुस्तफा, सुभाष चटर्जी जैसे कई युवा खिलाड़ियों को प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेलने का अवसर मिला।

 

पिछले चार माह में JSCA के तीसरा अभिभावक खोया

पिछले चार माह में JSCA के तीन अभिभावकों का निधन हो गया। JSCA के पूर्व सचिव व उपाध्यक्ष बी एन सिंह उर्फ बुल्लू दा निधन 13 जुलाई को जमशेदपुर में हो गया। इसके बाद 16 अगस्त JSCA के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन हुआ और अब 31 अक्टूबर को पूर्व अध्यक्ष सह वर्तमान संरक्षक जेजे ईरानी का निधन हो गया।