JSCA चुनाव : नामांकन 9 से 13 मई तक, 14 तक नाम वापसी और 18 को मतदान व मतगणना

| रांची |
दिन भर चली उठापटक के बाद शाम 7 बजे झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के आगामी सत्र 2025-28 के चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। तय शेड्यूल के अनुसार 9 से 13 मई तक नामांकन होगा। 13 को स्क्रुटनी और प्रत्याशियों के नाम का प्रकाशन और 14 को नाम वापसी की आखिरी तिथि तय की गई है। शेड्यूल के साथ मतदाता सूची का भी प्रकाशन कर दिया गया है। इसमें 633 लाइफ मेंबर, 9 संस्थान, 24 क्लब और 29 स्कूल शामिल हैं। कुल 718 वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

नोटिस के साथ गलत बायलॉज की कॉपी जारी की गई
इलेक्शन शेड्यूल के साथ JSCA की आधिकारिक वेबसाइट पर संस्था का बायलॉज अपलोड किया गया है। ये बायलॉज 2019 और 2022 के चुनाव के दौरान जारी किए गए बायलॉज से अलग है। पता हो कि 2018-19 के दौरान सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त बिनोद राय जी के निर्देश के बाद दो महत्वपूर्ण परिवर्तन इस बायलॉज में किए गए थे, जो आज जारी बायलॉज से गायब हैं।