JSCA के CoM ने एन एन पांडेय को बनाया इलेक्टोरल अफसर, चुनाव जुलाई के पहले सप्ताह तक टलने के आसार

JSCA स्टेडियम में 23 फरवरी से भारत-इंग्लैंड के बीच होनेवाले चौथे टेस्ट मैच के लिए टिकटों की दर तय
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) का चुनाव अब 30 जून तक टलता हुआ नजर आ रहा है। बुधवार को कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (CoM) की बैठक में BCCI की संभावित अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचने के लिए इलेक्टोरल अफसर के रूप में रिटायर्ड निर्वाचन आयुक्त एन एन पांडे की नियुक्ति तो कर दी गई लेकिन ऑडिटेड अकाउंट का पेंच फंसा दिया गया। CoM ने सचिव और कोषाध्यक्ष को जल्द से जल्द अकाउंट का ऑडिट करा ऑडिटेड अकाउंट CoM के समक्ष रखने का निर्देश दिया। तत्पश्चात 9 दिन के नोटिस पर वार्षिक आम सभा (AGM) की तिथि तय की जाएगी। आयकर विभाग 1 अप्रैल से 30 जून तक TDS का क्लियरेंस देता है। TDS क्लियरेंस के बगैर ऑडिट पूर्ण होना  संभव नहीं, ऐसे में ये लगभग तय हो गया है कि चुनाव 30 जून के बाद ही होंगे। BCCI और JSCA के नियमों के तहत 1 मई तक चुनाव कराने की बाध्यता है इसी के काट के तौर पर CoM इलेक्टोरल अफसर बना दिया। नियमानुसार इलेक्टोरल अफसर की नियुक्ति कम से कम 28 दिन पहले होनी है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब चुनावी AGM की तिथि तय ही नहीं हुई तो इलेक्टोरल अफसर की नियुक्ति क्यों की गई ? शायद CoM को ये भय है कि समय पर चुनाव नहीं होने की स्थिति में संभव है कि BCCI कार्रवाई कर सकता है। इसी भय के कारण बगैर ऐसा निर्णय हुआ है।

 

नए सदस्य बनाने को लेकर CoM में सिरफुटव्वल की स्थिति

बुधवार की बैठक में CoM के पदाधिकारियों द्वारा 3-3 और अन्य निर्वाचित सदस्यों द्वारा 2-2 नए सदस्य बनाए जाने को लेकर सिरफुटव्वल की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार CoM के 5 कर्ता धर्ता नए सदस्यों के नाम का फॉर्म और डिमांड ड्राफ्ट जमा करा चुके हैं। कई अपने परिजनों और इष्ट मित्रों (कई मामलों में माल पानी लेकर) को सदस्य बनाने को लेकर अड़ गए लेकिन कुछ हो नहीं पाया। इससे कई सदस्य काफी नाराज़ दिखे। आज की बैठक में भी CoM के कई सदस्य पॉकेट में नए सदस्यों के फॉर्म और डिमांड ड्राफ्ट लेकर पहुंचे थे।

प्रत्याशियों के चयन के लिए अखिलेश झा अधिकृत

दूसरी ओर आयोजित जिला सचिवों की बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्याशियों के चयन के लिए अखिलेश झा को अधिकृत कर दिया गया। सचिवों के अतिरिक्त इस बैठक में कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सबसे खास मौजूदगी गढ़वा के दोनों गुटों के सचिव की मौजूदगी रही। मंच से दोनों गुटों को आश्वस्त किया गया कि मिल बैठकर मामले का निपटारा कर लिया जाएगा। एक गुट को अध्यक्ष और दूसरे गुट को सचिव का जुबानी लॉलीपॉप थमा दिया गया है। इस बैठक में खास बात ये रही कि जमशेदपुर से अखिलेश झा गुट का कोई भी बड़ा चेहरा शामिल नहीं रहा।