JSCA की AGM आज, आजीवन सदस्य एसए रहमान और एसबी सिंह की बर्खास्तगी पर लग सकती है आम सभा की मुहर

बदली हुई परिस्थितियों में 10 अगस्त से पहले SGM और 31 अगस्त तक AGM करने की तैयारी में जुटा JSCA
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की विशेष आम सभा (SGM) के 5 दिन बाद 30 अगस्त की दोपहर 12.30 बजे होनेवाली वार्षिक आम सभा (AGM) में दो आजीवन सदस्यों को मिसकंडक्ट के आरोप में निकालने पर मुहर लग सकती है। धनबाद से JSCA के एसए रहमान और खूंटी जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष व सचिव पिच क्यूरेटर एसबी सिंह को को संघ से बाहर निकाले जाने पर आम सभा की मंजूरी ली जाएगी। एसए रहमान को धनबाद क्रिकेट संघ ने मिसकंडक्ट के आरोप में निकाला है और JSCA के नियमों के अनुसार जिला संघ से निष्कासित सदस्य खुद ब खुद JSCA से निष्कासित माना जाएगा। एसबी सिंह को JSCA की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (CoM) ने मिसकंडक्ट के आरोप का दोषी पाया है।

AGM में इसके अलावा वार्षिक रिपोर्ट, अंकेक्षित वित्तीय रिपोर्ट, पिछले AGM व SGM में लिए गए निर्णयों पर सहमति, ओम्बुड्समैन सह एथिक्स अफसर की नियुक्ति, ऑडिटर की नियुक्ति, CoM द्वारा लिये गए फैसलों पर मुहर के अलावा नियमानुसार पूछे गए सवालों के जवाब पर भी चर्चा हो सकती है।

 

AGM से ठीक पहले एसबी सिंह ने SSP रांची के पास की शिकायत, FIR दर्ज कर टिकट वितरण की वित्तीय अनियमितता की जांच की मांग की

JSCA से बर्खास्तगी के दरवाजे पर खड़े पूर्व पिच क्यूरेटर एसबी सिंह ने रांची SSP को ईमेल पर शिकायतवाद भेजकर 30 नवंबर 2025 को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए ODI मैच के दौरान टिकट वितरण को लेकर की गई वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता की जांच FIR दर्ज कर कराने का आग्रह किया है। AGM से कुछ घंटे पहले भेजी गई शिकायत की प्रतिलिपय थाना प्रभारी से लेकर DGP को भी भेजी गई है।